गुणवत्ताहीन निर्माण पर Dy CM साव का एक्शन, दो अफसर निलंबित

Share this

दुर्ग न्यूज़, 27 फरवरी। गुणवत्ताहीन निर्माण पर उप मुख्यमंत्री (लोनिवि) अरुण साव ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग के दो अधिकारी निलंबित और दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य पर कार्रवाई की गई है। मंत्रालय से अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता का निलंबन आदेश जारी किया है। साथ ही कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

चोटिया-चिरमिरी सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर लोक निर्माण विभाग के दो अधिकारी निलंबित किये गये है। दो और अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य पर विभागीय मंत्री अरुण साव ने कड़ी कार्रवाई की है। एसडीओ एसपी साहू और एसई राकेश वर्मा को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। कार्यपालन अभियंता एके वर्मा और अनुविभागीय अधिकारी आर दुबे को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Share this
READ MORE  जनरल और फैंसी स्टोर का सारा सामान जलकर राख | All the goods of general and fancy stores were burnt to ashes