Big Breaking: साय सरकार ने की बड़ी घोषणा, प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा 46% प्रतिशत DA

Share this

दुर्ग न्यूज़, 15 मार्च। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले साय सरकार ने तीन बड़ी घोषणा की है। इससे नियमित और अनियमित कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्मचारियों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। अब केंद्र के समान यहां भी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलेगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सीएम साय की घोषणा के बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 46% हो गया है। छत्तीसगढ़ में संविदा और अस्थाई कर्मचारियों की मांग कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें 5 सदस्य हैं. इसमें कर्मचारियों का प्रतिनिधि भी होगा। सीएम विष्णुदेव साय ने ग्राम पंचायत सचिवों को भी बड़ी राहत दी है। सचिवों को 55 दिनों की हड़ताल अवधि का पूरा वेतन दिया जाएगा।

 

पूर्व में हुए पत्रकारों के उत्पीड़न पर गृह सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का भी गठन किया गया है। यह कमेटी जांच कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।

Share this
READ MORE  देश में फिर से सायक्लोन की आहट, छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा असर, कई इलाकों में होगी बारिश