जल प्रदाय के समय सुबह एक घंटा बंद रहेगी बिजली

Share this

दुर्ग न्यूज़, 8 अप्रैल। जिलाधीश सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने नगर निगम भिलाई के फिल्टर प्लांट से निकलने वाले पानी अंतिम छोर तक पहुंचे इस हेतु कार्यपालिक निर्देशक छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित दुर्ग को पत्र लिखकर प्रातः 6.30 बजे से 7.30 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद करने के निर्देश दिये हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने बताया कि भिलाई नगर निगम सीमा क्षेत्र के नेहरू नगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, कोहका-I, कुरूद, फरीद नगर, कोहका-II, वैशाली नगर, हाउसिंग बोर्ड, मदर टेरेसा नगर, चंद्रा मौर्या, गौतम नगर, छावनी, खुर्सीपार एवं हुड़को में स्थित जलागारों से जलप्रदाय किया जाता है। इन क्षेत्रों में जल वितरण के समय कतिपय लोगों द्वारा टुल्लू पम्प के माध्यम से पानी का अतिरिक्त दोहन किया जाता है, जिससे कि अंतिम छोर तक पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता है। जिसकी शिकायतें जिला कार्यालय एवं निगम कार्यालय को प्राप्त हो रही थी, जनसमस्या को देखते हुए जिलाधीश ने जलप्रदाय के समय विद्युत प्रवाह बंद करने के निर्देश दिये हैं। अतः पूर्व की भांति इस वर्ष भी उल्लेखित क्षेत्रों में प्रातः 6.30 बजे से 7.30 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। जिससे ग्रीष्म ऋतु में जल का वितरण घर-घर संतुलित रूप से किया जा सके।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  निकाह कबूल घर लाया और रिशेप्शन के पहले ले ली जान, दुल्हा दूल्हन दोनों की मौत