बड़ी खबर : रेल लाइन पर लैंडस्लाइड से गिरा बड़ा पत्थर, मालगाड़ी का इंजन डीरेल, कई ट्रेनें रद्द

Share this

दुर्ग न्यूज़ (जगदलपुर), 5 मई। केके रेल लाइन पर फिर से लैंडस्लाइड हुआ है। लैंडस्लाइड होने की वजह से बड़ा पत्थर रेल लाइन पर गिर गया। जिसकी वजह से वहां से गुजर रही मालगाड़ी का इंजन डीरेल हो गया। यह हादसा बोडवारा और शिवलिंगपुरम के बीच सुबह करीब 6 बजे हुआ है। इस घटना की वजह से केके रेललाइन पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) के आने के बाद ही ट्रैक क्लीयर हो पाएगा। वहीं इस मार्ग से गुजरने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ट्रेक को बहाल करने टीम को मौके के लिए रवाना किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़िया संस्कृति को संवारने में कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री बघेल