महिला मतदान कर्मी की सड़क दुघर्टना में मौत, वाहन ने मारी ठोकर

Share this

दुर्ग न्यूज़, 8 मई। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना अंतर्गत बने कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज पर एक महिला मतदान कर्मी मधु बंजारे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। उन्हें घायल हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक महिला मतदान कर्मी मधु बंजारे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरहोला में व्याख्याता (एलबी) के पद पर कार्यरत थी। उनकी चुनाव ड्यूटी वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। 7 मई को मतदान का कार्य कराने के बाद मधु अपने सहकर्मियों के साथ मतपेटियों (EVM) को स्ट्रांग रूम में जमा कराया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

EVM जमा करने के बाद वे सुबह 4 बजे तक दुर्ग बस स्टैंड पर बैठी थी। इसके बाद अपनी ईवी स्कूटर से रायपुर अपने घर के लिए निकली थी। वह जैसे ही कुम्हारी ब्रिज के ऊपर चढ़ी कोई अज्ञात वाहन पीछे से उन्हें टक्कर मारकर निकल गया। इससे महिला कर्मी बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने बगल के निजी एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर कुम्हारी पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद शव को कुम्हारी सीएससी में रखा गया, जहां से रायपुर ले जाया गया है। कुम्हारी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  रसीद गुमने पर 2 हजार की वसूली, यात्री ने की सीधे रेल मंत्री से शिकायत, बिलासपुर के रेलवे पार्किंग ठेकेदार पर 50 हजार का जुर्माना