माओवादी आगे आकर पुनर्वास नीति पर दें सुझाव : डिप्टी सीएम शर्मा, जगदलपुर में उप मुख्यमंत्री ने पुनर्वास नीति सुझाव के लिए जारी किया मेल आईडी, गूगल फॉर्म

Share this

दुर्ग न्यूज़ (जगदलपुर/रायपुर), 23 मई। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर में नक्सलियों से वार्ता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ते हुए पुनर्वास नीति सुझाव के लिए ईमेल आईडी और गूगल फॉर्म जारी कर माओवादियों से आग्रह किया है की वे स्वयं बताएं कि उनके लिए पुनर्वास नीति क्या होनी चाहिए। उन्होंने कहां कि मैं हमेशा कहता हूं की वार्ता के सारे रास्ते खुले हैं और इसके लिए हमारी भाजपा की विष्णुदेव सरकार ने नियद नेल्ला नार नाम से योजना लाकर गांव में सड़क, स्वास्थ्य, पानी, सुविधा प्रारंभ कर समानता और विकास का एक वातावरण तैयार कर दिया हैं और यह बात भटके हुए युवा समझ रहे हैं इसीलिए हम उन्हीं से पूछ रहे हैं कि उनके लिए पुनर्वास नीति क्या होनी चाहिए। ताकि मुख्य धारा से जुड़कर प्रदेश और देश की विकास में भागीदारी कर सके।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आप और समाज समर्थ है नक्सलवाद की इस समस्या के हल के लिए। सरकार स्वयं मानती है कि आपरेशन मुख्य विषय नही है और यह तो सरकार के प्रयास का बहुत छोटा सा हिस्सा है सरकार का मुख्य प्रयास प्रभावित क्षेत्र में विकास करना, आदिवासी क्षेत्र की सामाजिक , सांस्कृतिक और आर्थिक विकास के कार्य करना है। साथ ही साथ जो युवा नक्सलवादी विचारधारा छोड़कर पुनर्वासित हुए हैं उनके लिए कार्य कर रही है और उनके सर्वांगीण विकास की योजना आगे बढ़ा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने युवाओं को भड़काने वाले नक्सली नेताओं से पूछा है कि चीन जैसे देशों में भी माओवाद है लेकिन वहां सामाजिक धार्मिक, आर्थिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता शून्य है क्या वे ऐसा राज्य चाहते हैं।

READ MORE  'अलकरहा समय’ में पलायन पर चोट, आत्महत्या के विरुद्ध जगाया भी, छत्तीसगढ़ आदिवासी लोककला अकादमी के नाचा समारोह में मोहंदी राजनांदगांव का गम्मत

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पुनर्वास नीति बहुत ही अच्छी है लेकिन उसे बेहतर बनाने के लिए किसी भी राज्य में जाकर अध्ययन करने को तैयार है परंतु मुख्य विषय यह है की न अधिकारियों को समर्पण करना है, न पत्रकारों को, न शासन में बैठे लोगों को और न आमजनों को। समर्पण माओवादियों को करना है औऱ यह पहल उन्हीं के लिए है कि वह स्वयं बताएं कि उनके पुनर्वास नीति में क्या होनी चाहिए।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, बस्तर जिला अध्यक्ष रूप सिह मंडावी, चित्रकूट विधायक विनायक गोयल, सुभाऊ कश्यप वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।

Share this