ओपन स्कूल में तीन बार होगी परीक्षा, प्रवेश के लिए पढ़ें खबर 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 13 जून। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की मुख्य/अवसर परीक्षाएं साल में तीन बार आयोजित होगी। प्रथम परीक्षा अप्रैल, द्वितीय परीक्षा अगस्त और तृतीय परीक्षा नवंबर माह में आयोजित की जाएगी। अप्रैल में हुई प्रथम परीक्षा की तरह द्वितीय और तृतीय परीक्षा में सामान्य, क्रेडिट, आर.टी.डी और अवसर के परीक्षार्थी नियमानुसार सम्मिलित हो सकते है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

राज्य ओपन स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि अगस्त 2024 में आयोजित होने वाली द्वितीय परीक्षा के लिए सामान्य शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून 2024 तक और 1 जुलाई से 5 जुलाई 2024 तक विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

 

 

इसी प्रकार नवंबर 2024 में आयोजित होने वाली तृतीय परीक्षा के लिए सामान्य शुल्क के साथ 1 सितंबर से 5 अक्टूबर 2024 तक और 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2024 तक विलंब शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि प्रदेश में वैकल्पिक शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने वर्ष 2008 में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की स्थापना की थी।

Share this
READ MORE  ED की छापेमारी पर CM की प्रतिक्रिया, देखिए क्या कहा....