खैरागढ़ संगीत विवि की पूर्व कुल सचिव पर FIR दर्ज, विश्वविद्यालय प्रबंधन पर भी कई गंभीर आरोप

Share this

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में एक नया विवाद चर्चा में है। पुलिस ने विश्वविद्यालय की पूर्व कुल सचिव डॉ. नीता गहरवार के खिलाफ जातिगत दुर्भावना और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में FIR दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के कत्थक नृत्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. जितेश गढ़पायले ने पूर्व कुल सचिव और विश्वविद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मई 2024 में खैरागढ़ पुलिस अधीक्षक को एक लिखित शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि वे 2007 से विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं लेकिन मोक्षदा चंद्राकर के कुलपति बनने के बाद से ही विवि प्रबंधन उनके साथ दुर्व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। डॉ जितेश ने अपनी शिकायत में लिखा है कि तत्कालीन प्रभारी कुल सचिव डॉ. नीता गहरवार ने जातिगत दुर्भावना के कारण उन्हें निलंबित कर दिया।

पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए। इसके चलते पुलिस ने पूर्व कुल सचिव डॉ. नीता गहरवार के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। इस मामले में खैरागढ़ एसडीओपी लालचंद मोहले ने बताया कि डॉ. जितेश गढ़पायले ने शिकायत की थी कि विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता नीता गहरवार द्वारा जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना की जा रही है। जांच के दौरान आरोप सही पाए गए हैं, जिसके बाद नीता गहरवार के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है।

Share this
READ MORE  सुकमा में नक्सलियों ने उपसरपंच की गला रेतकर की हत्या, घटना से दहशत, ग्रामीण ने की खुदकुशी