भूपेश पहुंचे मेयर धीरज के बंगले, भोजन किया, पार्षदों से की मुलाकात, आगामी निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा

Share this

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। पश्चात दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल के निवास पर भोजन किया एवं कार्यकर्ताओं व पार्षदों से भेंट मुलाकात की। उनके आगमन पर महापौर धीरज बाकलीवाल के माता-पिता ने भूपेश बघेल को तिलक लगाकर शाल श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत किया। श्री बघेल को आचार्य विद्यासागर जी की एक स्मृति चिन्ह धीरज बाकलीवाल द्वारा भेंट की गई।

भोज में भूपेश बघेल के साथ धीरज बाकलीवाल,आरएन वर्मा, राजेंद्र साहू जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महापौर भिलाई 3 निर्मल कोसरे, छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद, भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, संदीप वोरा, संदीप निरंकारी, हामिद खोखर, फतेह सिंह भाटिया एवं अन्य कॉंग्रेसजन मौजूद रहे।

Share this
READ MORE  पटवारी को 20 हजार रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार