पूर्व मुख्यमंत्री बघेल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Share this

रायपुर। महाराष्ट्र चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को सीनियर आब्जर्बर बनाया गया है।

भूपेश बघेल को अमरावती और नागपुर के लिए सीनियर आब्जर्बर बनाया गया है। वहीं वेस्टर्न महाराष्ट्र की जिम्मेदारी टीएस सिंहदेव को दी गयी है। भूपेश बघेल के साथ सहयोगी के तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी और उमंग सिगार को शामिल किया गया है। वहीं सिहदेव के साथ एमबी पाटिल हैं।

Share this
READ MORE  CGPSC 2024 का परीक्षा परिणाम घोषित, दुर्ग के देवेश साहू ने किया टॉप, वेबसाइट में ऐसे चेक करें रिजल्ट