पुल निर्माण में लगे पिकअप और ट्रैक्टर को फूंका,बिना पुलिस को सूचना दिए चल रहा था काम | Pickup and tractor engaged in bridge construction work, work was going on without informing the police

Share this

सुकमा41 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
माओवादियों ने वाहनों में आगजनी की है। - Dainik Bhaskar

माओवादियों ने वाहनों में आगजनी की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के एक अंदरूनी इलाके में पुल निर्माण काम में लगे 2 वाहनों को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया है। एक ट्रैक्टर और एक पिकअप वाहन में माओवादियों ने आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि, ठेकेदार ने पुलिस को बिना सूचना दिए इलाके में निर्माण काम शुरू कर दिया था। फिलहाल इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला चिंतलनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को चिंतलनार-मोरपल्ली मार्ग पर पुल निर्माण का काम चल रहा था। इलाका नक्सल प्रभावित है। शनिवार की दोपहर जंगल की तरफ से ग्रामीण वेशभूषा में कुछ नक्सली पहुंचे थे। जिन्होंने मजदूरों से काम बंद करने को कहा। फिर वाहनों में तोड़फोड़ करते हिए डीजल टैंक में आग लगा दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल की तरफ लौट गए। साथ ही मजदूरों को काम न करने की चेतावनी भी दी गई है।

लंबे समय बाद हुई आगजनी की वारदात

दरअसल, सुकमा जिले में फोर्स के कई कैंप खुले हैं। अंदरूनी इलाकों में जवानों की पैठ बढ़ी है। CRPF, DRG, कोबरा समेत अन्य बटालियन के जवान लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। पुलिस के सामने कई हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है। इसलिए माओवादी बौखलाए हुए हैं।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  12 को पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, 65 केंद्रों में 25 हजार प्रतिभागी बैठेंगे