वाहन में फंसकर दूर तक घिसटते चले गए युवक, सड़क पर लहूलुहान पड़ी रही लाश | Five youths died in separate road accidents in Charcha police station area of Koriya district

Share this

कोरिया10 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कोरिया जिले में हुए 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। दोनों दुर्घटनाएं चरचा थाना क्षेत्र में हुई हैं। पहली घटना में स्कूटी सवार 2 दोस्तों को मिनी पिकअप ने टक्कर मार दी, इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में स्कूटी सवार 3 दोस्तों को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

एक ही थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। सभी लोगों के घरवालों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पहली घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिशुनपुर में हुई। बैकुंठपुर निवासी विशेष सिंह (27 वर्ष) अपने दोस्त अमित कुजूर (25 वर्ष) के साथ स्कूटी क्रमांक सीजी 16 सीएल 0875 पर सवार होकर चरचा की ओर से बैकुंठपुर आ रहा था। इसी दौरान ग्राम बिशुनपुर के पास मिनी पिकअप क्रमांक सीजी 15 डीसी-6425 से उनकी भिड़ंत हो गई।

हादसे के बाद खून से लाल हुई सड़क।

हादसे के बाद खून से लाल हुई सड़क।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पिकअप चालक की तलाश कर रही है। ड्राइवर पिकअप वाहन छोड़कर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों युवकों के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

पिकअप ने स्कूटी सवार 2 युवकों को मारी थी टक्कर।

पिकअप ने स्कूटी सवार 2 युवकों को मारी थी टक्कर।

READ MORE  मुख्यमंत्री बोले- पीड़िता का वीडियो मैंने देख लिया, अफसरों को कार्रवाई के लिए कहा, कांग्रेस भी भड़की | Instructions for the safety of the rape victim's family: The Chief Minister Bhupesh Baghel said, I have seen the video of the victim, asked the officers to take action

ट्रेलर के बीचों-बीच घुस गई स्कूटी, 3 दोस्तों की मौत

इधर चरचा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए दूसरे सड़क हादसे में स्कूटी सवार 3 दोस्तों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर निवासी दीपक पाल (27 वर्ष), बुढ़ार निवासी चंद्रसेन यादव (25 वर्ष) और रायगढ़ निवासी संजीव नायक (26 वर्ष) तीनों दोस्त थे। तीनों स्कूटी पर सवार होकर रात करीब 9 बजे चरचा रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गई। ट्रेलर में फंसकर तीनों युवक काफी दूर तक घिसटते चले गए। सिर पर गंभीर चोट आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों का शव बरामद कर जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

ट्रेलर ने मारी स्कूटी सवार युवकों को टक्कर।

ट्रेलर ने मारी स्कूटी सवार युवकों को टक्कर।

इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहन के ड्राइवर बहुत ही लापरवाही से गाड़ी चला रहे हैं। अधिकतर मामलों में वे शराब पीकर भी गाड़ी चलाते हुए मिले हैं। तेज रफ्तार बेकाबू भारी वाहनों के कारण लगातार सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। वहीं पुलिस ने कहा कि दोनों मामलों में फरार ड्राइवरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। सभी शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है, आगे की जांच की जा रही है।

सड़क पर पड़ी युवकों की लाश।

सड़क पर पड़ी युवकों की लाश।

READ MORE  रायपुर में कार सवार ने की फायरिंग, रायफल समेत पुलिस ने किया गिरफ्तार 20 से ज्यादा गोलियां मिलीं | A man opened fire in Raipur, police arrested 315 rounds with a gun

कोरिया में महीनेभर पहले भी सड़क हादसे में गई थी 2 लोगों की जान

कोरिया जिले में पिछले साल दिसंबर में हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी। दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आई बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसके चलते दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। हादसा सोनहत थाना क्षेत्र में हुआ था। जानकारी के मुताबिक, पोड़ी निवासी संत कुमार(26) और नीलेश रविवार रात को बाइक से कहीं जा रहे थे। वो अभी बैकुंठपुर-सोनहत मार्ग में कटगोड़ी के रिखई चौक के नजदीक पहुंचे थे, उसी वक्त ये हादसा हो गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थीं। सामने से जो बाइक आ रही थी उस में सुमारू पाल(24) सवार था। हादसे में मौके पर ही सुमारू और संत की मौत हो गई थी। वहीं नीलेश गंभीर रूप से घायल हुआ था।

तेज रफ्तार पिकअप वाहन हादसे का शिकार।

तेज रफ्तार पिकअप वाहन हादसे का शिकार।

प्रदेश में लगातार सड़क हादसे, ये भी पढ़ें…

रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक में शुक्रवार 20 जनवरी की दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप के पलट जाने से 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं कई अन्य लोगों को भी चोटें आईं। सभी घायलों को पुसौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से पिकअप चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रा के रहने वाले 35-40 ग्रामीण एक पिकअप में सवार होकर सराईपाली जा रहे थे। ढाई बजे के आसपास गाड़ी पुसौर ब्लॉक के त्रिभौना पहुंची। यहां ड्राइवर वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और पिकअप वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे में 2 महिलाओं को गंभीर रूप से चोट लगी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

घायलों को ले जाया गया अस्पताल।

घायलों को ले जाया गया अस्पताल।

READ MORE  कस्टम मिलिंग घोटाला : फूड के पूर्व विशेष सचिव मनोज सोनी को ED ने 4 मई तक रिमांड पर भेजा

BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले की गाड़ी भी पलटी थी

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले में लगी पायलट गाड़ी गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात सरगुजा जिले में हादसे का शिकार हो गई थी। हादसा उदयपुर के खरफरी नाले का पास हुआ था, जिसमें गाड़ी में सवार एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई, वहीं 3 लोग घायल हो गए थे। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र में हुई। अरुण साव अंबिकापुर में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए बिलासपुर से सरगुजा के लिए रवाना हुए थे।

अरुण साव ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना था।

अरुण साव ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना था।

जो गाड़ी हादसे का शिकार हुई, उसमें ड्राइवर समेत 4 पुलिसकर्मी सवार थे। इसमें प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद (55 वर्ष) की मौत हो गई है। वहीं पुलिस आरक्षक रामदेव प्रसाद (44 वर्ष) के कंधे, आरक्षक प्रदीप (29 वर्ष) के हाथ, पैर और कमर और ड्राइवर अनिल पैकरा (32 वर्ष) को सीने, गले और कमर में चोट लगी है। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…