ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक सहित 3 घायल | 3 including bike driver injured in tractor collision

Share this

राजपुर19 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

बलरामपुर जिले के राजपुर नगर पंचायत के कोसाबाड़ी मोड़ के साथ ओवरलोड रेत ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए पहुंचाया गया। रविवार को राजपुर कोसाबाड़ी मोड़ के पास ओवरलोड रेत ट्रैक्टर होंडा शाइन बाइक में सवार निवासी फूलवती, कविता व देवकुमार को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए पहुंचाया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बलरामपुर जिले के राजपुर सहित आधा दर्जन ब्लाकों में बेधड़क ओवरलोडिंग क्लिंकर ट्रक, क्रेशर गिट्टी हाइवा ट्रक, यात्री बस, पिकअप, ट्रक, ट्रैक्टर व ऑटो मौत बनकर दौड़ रही है। क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर परिवहन कि जा रही है। जिसके बाद भी इन पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  ग्रामीणों ने कहा भूत-प्रेत, कुछ लोगों ने कहा- मनोवैज्ञानिक समस्या; स्कूल परिसर में खुला क्लीनिक | Girl students faint mysteriously in Balod's school, treatment and worship are also not working, appointment of permanent medical staff also