


कांकेर। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों के जिंदा जल जाने की खबर सामने आई है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज कांकेर जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना देर रात लगभग एक बजे की है जब एक तेज रफ़्तार कार केशकाल से कांकेर की ओर आते वक्त आतुर गांव के पास पुल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार मे आग लग गई और कार में सवार 6 लोगो में से चार जिंदा जल गए। वहीं दो लोगों के बाहर फेका जाने की वजह से घायल हुए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
मौके पर पहुंची कांकेर पुलिस यातायात फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और कार में जली बॉडी को आज सुबह फोरेंसिक टीम की मदद से बाहर निकाला जाएगा। बताया जा रहा है की केशकाल के ढोण्डरा पाल गांव के पांच दोस्त कांकेर के एक दोस्त को छोड़ने आ रहे थे तभी आतुर गांव के पास ये भीषण हादसा हुआ।

