अश्लील डांस मामले में 10 से अधिक गिरफ्तार, लापरवाही बरतने पर 3 पुलिस कर्मी निलंबित

Share this

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सार्वजनिक स्थल पर आयोजित एक अश्लील कार्यक्रम ने प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

इस मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए आयोजन समिति से जुड़े 14 प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाई गईं, जिससे न केवल क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हुई बल्कि सामाजिक वातावरण भी दूषित हुआ।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में देवेंद्र राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन खान, हरदयाल नागेश, मुकेश अग्रवाल, लाल कृष्ण कश्यप, राजेश कश्यप, सचिन कश्यप, लीलाधर साहू, ललित कौशिक, विकास यादव, जम्बूधर और उमेश यादव शामिल हैं।

इन सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता फैलाने और शांति भंग करने की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई के बाद अब सभी आरोपियों को देवभोग एसडीएम कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

इस घटना की आंच केवल आयोजकों तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिरी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब तक तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। वहीं, स्थानीय प्रशासन की भूमिका की जांच के लिए मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम को पद से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ भी विभागीय जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share this
READ MORE  गांजा तस्करों से सांठगांठ, दुर्ग जिले में आरक्षक सस्पेंड