छत्तीसगढ़ में 106 नक्सलियों का सरेंडर, 3.61 करोड़ कैश और एक किलो सोना भी सौंपा, 3.95 करोड़ का इनाम था इन पर 

Share this

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समाप्ति अभियान के तहत 3.95 करोड़ रुपये के इनामी 106 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों ने लेवी से वसूले 3.61 करोड़ कैश, एक किलो सोना और 101 हथियार पुलिस को सौंपा है। सरेंडर किये नक्सलियों में 44 महिला हैं। बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। रेड कार्पेट बिछा कर उनका मुख्य धारा में स्वागत किया गया।

जिलेवार आंकड़े

बीजापुर: डीवीसीएम रैंक के 2, पीपीसीएम 4, एसीएम 9, पीएम रैंक के 22 नक्सली; कुल 37 नक्सली पर 1.06 करोड़ रुपये का इनाम।

नारायणपुर: डीवीसीएम 1, सीवाईपीसीएम 1, पीपीसीएम 1, पीएम 2 नक्सली; 5 नक्सली पर 22 लाख रुपये का इनाम।

बस्तर: डीवीसीएम 1, पीपीसीएम 5, एसीएम 3, पीएम 7; कुल 16 नक्सली, इनाम 99 लाख रुपये।

कांकेर: डीवीसीएम 1, एसीएम 1, पीएम 1; कुल 3 नक्सली, इनाम 14 लाख रुपये।

सुकमा: सीवाईपीसीएम 2, पीपीसीएम 6, एसीएम 5, पीएम 18; कुल 31 नक्सली, इनाम 85 लाख रुपये।

दंतेवाड़ा: डीवीसीएम 1, पीपीसीएम 2, एसीएम 5, पीएम 22; कुल 30 नक्सली, इनाम 69 लाख रुपये।

इस अभियान से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की जड़ कमजोर होने और सुरक्षा एवं विकास प्रयासों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this
READ MORE  माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण के बेर लेकर रामलला के दर्शन करने अयोध्या रवाना सीएम साय एवं सहयोगी मंत्री