दुर्ग में ED का बड़ा एक्शन: अमर इन्फ्रा चतुर्भुज राठी के ठाकानों पर कार्रवाई, बिलासपुर में सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापा

Share this

 

दुर्ग। ED की टीम ने दुर्ग में भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के महेश कॉलोनी स्थित निवास एवं अन्य ठिकानों पर भी छापा मारा है। ईडी की टीम श्री राठी के आधा दर्जन फर्मों के वित्तीय दस्तावेजों और निवेश के रिकार्ड खंगाल रही है। भिलाई में गोविंद मंडल के घर फैक्ट्री में जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई लगातार तेज होती नजर आ रही है। दुर्ग और बिलासपुर में ED की टीम ने बड़ी दबिश दी है।

 

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर आज सुबह से ED की टीम जांच में जुटी हुई है। मध्यनगरी चौक स्थित श्रीराम ज्वेलर्स में दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल का नाम कथित शराब घोटाले में सामने आया है। उसे इस मामले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर का करीबी बताया जा रहा है। करीब 2000 करोड़ रुपये के इस कथित घोटाले में विकास अग्रवाल की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है और वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

वहीं, आज सुबह ही ED की एक अन्य टीम ने दुर्ग में भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के महेश कॉलोनी स्थित दफ्तर और निवास पर भी छापा मारा है।

Share this
READ MORE  ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 22 जून को 108 मटकों के जल से प्रभु जगन्नाथ का होगा जलाभिषेक, फिर पड़ जाएंगे बीमार