सोनिया-राहुल पहुंचे रायपुर, CM भूपेश बघेल ने किया स्वागत

Share this

दुर्ग न्यूज , 24 फरवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के हो रहे 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी रायपुर पहुंच गए हैं।
आपको बता दें कि अभी तक स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि CWC का चुनाव नहीं होगा और कांग्रेस अध्यक्ष को सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार सर्वसम्मति से दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन पर विचार होगा। आज ही दोपहर करीब 3 बजे सोनिया गांधी और राहुल गांधी विशेष विमान से रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य नेताओं ने किया। एयरपोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। छत्तीसगढ़ी अंदाज में स्वागत के लिए कई नृत्य दल यहां बुलाए गए थे। सोनिया और राहुल के यहां पहुंचते ही उनके समर्थन में नारे लगे। यहां से निजी रिसोर्ट के लिए रवाना हुए हैं। इसके बाद वे महाधिवेशन स्थल जाएंगे। अभी जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक कल 25 फरवरी को सुबह 11:30 बजे सोनिया गांधी महाधिवेशन को संबोधित करेंगी। राहुल गांधी 26 तारीख को पहले सत्र में महाधिवेशन को संबोधित करेंगे।

Share this
READ MORE  पुल निर्माण में देरी को लेकर भड़कीं; जल्द निर्माण पूरा नहीं होने पर ब्लैक लिस्टेड करने की दी चेतावनी | Collector Priyanka Shukla reached Naxal area, Furious over delay in bridge construction, Warned of blacklisting if construction is not completed soon