फरवरी में सूख रही कन्हर नदी, 25 हजार की आबादी के लिए गंभीर जल संकट

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रामानुजगंज, 26 फरवरी। क्षेत्र की जीवनदायिनी मानी जाने वाली कन्हर नदी फरवरी माह के दूसरे पखवाड़े में ही अत्यंत पतली धार में चलने लगी है। नदी प्रतिदिन तेजी से सूख रही है। यदि इसी प्रकार से पानी सूखता रहा तो मार्च माह में नदी पूर्णतया सूख जाएगी। नदी की स्थिति देखकर नगरवासी भी चिंतित हो रहे हैं। नगर पंचायत जल प्रदाय के लिए पूरी तरह से कन्हर नदी पर आश्रित है ऐसे में यहां की करीब 25 हजार की आबादी के लिए गंभीर जल संकट उत्पन्न होने के आसार हैं।
गौरतलब है कि अभी कन्हर नदी की जो स्थिति हो गई है वैसी स्थिति अप्रैल माह के पहले पखवाड़े में होती थी परंतु अक्टूबर के बाद बरसात नहीं होने कारण नदी लगातार सूख रही है अभी से ही नदी में अत्यंत पतली धार चल रही है। प्रतिदिन कन्हर नदी का पानी कम हो रहा है। नदी का पानी सूखते हुए झारखंड की ओर पतली धार में चल रहा है। नगर पंचायत की जल प्रदाय व्यवस्था कन्हर नदी पर आश्रित है प्रत्येक वर्ष मई में भीषण जल संकट उत्पन्न हो जाता है। नगर पंचायत के समक्ष नियमित पेयजल सप्लाई करने में परेशानी होती है। इस वर्ष फरवरी माह में ही नदी की स्थिति को देखते हुए भी नगर पंचायत कुछ करने की स्थिति में नहीं है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  सेंट्रल जेल में बंदियों की मृत्यु 🛑 दंडाधिकारी जांच शुरू 🛑 दावा-आपत्ति 23 तक