शिमला में शाम तक चलेगी बैठक, यहां के चुनाव में ऑब्जर्वर थे भूपेश | bhupesh baghel election himachal pradesh meeting chief minister announcement congress

Share this

रायपुर7 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा इसका जवाब आज मिल सकता है। शिमला में इसी मसले पर बैठक होनी है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। बघेल को हिमाचल चुनाव का कांग्रेस की ओर से ऑब्जर्वर बनाया गया है। सभी विधायकों से मुख्यमंत्री पद को लेकर भूपेश बघेल रायशुमारी करेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के मुताबिक हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी। बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद शाम को कांग्रेस विधायकों के लिए शिमला में डिनर का भी आयोजन किया गया है। विधायकों के एक प्रस्ताव पारित करने और मुख्यमंत्री के लिए अंतिम आह्वान करने के लिए पार्टी के आलाकमान को अधिकृत करने की संभावना है।

प्रतिभा सिंह के नाम की चर्चा
कांग्रेस के लिए प्रतिभा सिंह सहित विभिन्न उम्मीदवारों के बीच अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुनना एक बड़ा काम है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री को इस पद के अन्य दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।

पांच साल बाद कांग्रेस की सत्ता में हुई वापसी
गुरुवार को घोषित परिणामों में हिमाचल प्रदेश में पांच साल बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है। 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर 40 सीटें जीतीं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जहां 40 सीटें जीतीं, वहीं बीजेपी ने 25 सीटों पर जीत हासिल की। निर्दलीयों ने तीन सीटें जीतीं और आप राज्य में अपना खाता खोलने में विफल रही।

पूर्ण बहुमत के बाद बदली रणनीति
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। पहले कहा गया कि हिमाचल प्रदेश के जीते हुए कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ के रास्ते रायपुर लाया जाएगा लेकिन स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस की रणनीति में बदलाव हुआ है। अब सभी विधायक शिमला में हैं। इसलिए वहीं बैठक की जा रही है।

भूपेश बघेल का बड़ा रोल
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का भी अहम रोल है। भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश में कैंपेन किया। पार्टी की रणनीति बनाने में भी उनका रोल था। यही कारण था कि कांग्रेस ने उन्हें हिमाचल प्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। अब सीएम चुनने की जिम्मेदारी में भी भूपेश बघेल शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  मीडियाकर्मियों ने भीड़ से अनजान महिला को बुलाया, पहले ही उसके बारे में पर्चा लिख दिया, लोगों ने की जय-जयकार | Baba of Bageshwar Dham in Raipur Dhirendra Shastri's divine court in Raipur Chhattisgarh Miracle shown live in front of the media Dhirendra Shastri controversy Nagpur superstition Bageshwar Dham