मंत्री रूद्र कुमार गुरु की तबियत बिगड़ी , हैदराबाद एयर लिफ्ट कराया जा रहा

Share this

रायपुर,15 अप्रैल। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री रूद्र कुमार गुरु की तबियत अचानक ख़राब हो गई है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके चलते उन्हें हैदराबाद ले जाया जा रहा है। मंत्री रूद्र गुरु को एयर लिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया जा रहा है।

ब्लड इन्फेक्शन की शिकायत को लेकर उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को स्टेट प्लेन से मंत्री को हैदराबाद के लिए रवाना किया हैं। इससे पहले उनका इलाज रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में चल रहा था। मंत्री गुरु रूद्र 6 दिन से अस्पताल में भर्ती थे।

Share this
READ MORE  बलौदाबाजार में 1 जुलाई से आमरण अनशन करेंगे अमित जोगी, X पर किया ऐलान