पावर हाउस रेलवे स्टेशन के समीप अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों को दी गई समझाइश, सड़क घेरकर विज्ञापन लगाने वालों के बोर्ड जब्त

Share this

भिलाई नगर, 21 अप्रैल। भिलाई निगम जोन 3 मदर टैरेसा नगर जोन क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। पावर हाउस रेलवे स्टेशन के सामने अनाधिकृत रूप से बोर्ड एवं पोस्टर लगाकर सड़क बाधा करने वाले दुकान संचालक पर 4 विज्ञापन बोर्ड जब्त किए गये। यहां पूरे मार्केट क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया तथा व्यवसायियों को नाली के ऊपर किए गए अवैध निर्माण तथा अतिक्रमण को हटाने की चेतावनी दी गई। सस्ता मार्केट पावर हाउस के अवैध कब्जाधारियों को भी अवैध कब्जा छोड़ने की समझाइश दी गई। आज की कार्यवाही के दौरान जोन क्रमांक 3 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, बालकृष्ण नायडू, सुनील नेमाड़े, रोहित यादव, रामसाय पारकर, केशव सांस, कन्हैया यादव, मंगल प्रसाद, राजेंद्र कुमार, खेमलाल यादव तथा पुलिस बल सहित अन्य मौजूद रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  रसीद गुमने पर 2 हजार की वसूली, यात्री ने की सीधे रेल मंत्री से शिकायत, बिलासपुर के रेलवे पार्किंग ठेकेदार पर 50 हजार का जुर्माना