हरेली पर हर घर लगाएं एक पौधा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील, प्रदेश के हर गांव में पौधरोपण के इच्छुक लोगों को वन विभाग से दिये जाएंगे पौधे

Share this

रायपुर, 16 जुलाई। प्रदेश को हरा-भरा बनाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीणों को पौधे उपलब्ध कराने दिये निर्देश हैं। इच्छुक लोगों को पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधरोपण करें और हैशटैग #हरियर _हरेली के साथ सोशल मीडिया में अपलोड करें।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

श्री बघेल ने कहा कि हरेली तिहार है हरियाली का और हरियाली ही तो श्रृंगार है हमारी छत्तीसगढ़ महतारी का।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली तिहार के मौके पर प्रदेशवासियों से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की है। साथ ही पौधरोपण को लेकर जागरूकता बढ़ाने प्रदेश के नागरिकों से पौधरोपण करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया में अपलोड करने का आग्रह भी किया है। मुख्यमंत्री ने अपने अपील में कहा है कि न केवल लोग हरीतिमा बढ़ाने अपने घरों में पौधे लगाएं अपितु लोगों को भी इसके लिए चैलेंज दें और उन्हें भी कहें कि पौधरोपण करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया में अपलोड करें।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

प्रदेश में हरीतिमा का दायरा बढ़ाने प्रदेश के सभी गांवों में वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को अपने घरों में रोपने पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। पीसीसीएफ व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि प्रदेश में हरीतिमा का दायरा बढ़े। पर्यावरण को सहेजने के लिए ग्रामीणों की सहभागिता भी रहे। जो लोग पर्यावरण को सहेजने अपने घर में पौधा लगाना चाहते हैं। उन्हें वन विभाग की ओर से पौधा उपलब्ध कराने के निर्देश हैं ‌।

Share this
READ MORE  Big BREAKING : वर्ल्ड कप क्रिकेट का एक मैच रायपुर को भी मिला