कांवड़ियों के भेष में ले जा रहे थे लाखों का गांजा, बाइक के साथ दो गिरफ्तार, महासमुंद में बोल बम की आड़ में गांजे की तस्करी

Share this

दुर्ग न्यूज, 28 जुलाई। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थों पर होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में मुखबिर से थाना सरायपाली प्रभारी आशीष वासनिक को सुचना मिली कि उड़ीसा की ओर से सरायपाली के रास्ते होते हुए बोलबम कांवरियों के हुलिए में गेरुआ रंग का कपड़ा पहने हुए एक नीले रंग के R- 15 मोटर सायकल में रखकर अवैध रूप से गांजा परिवहन किया जा रहा है। उनके रींवा मध्यप्रदेश जाने की सूचना प्राप्त होने पर NH 53 मेन रोड बैतारी चौक के पास पहुंचकर उड़ीसा रोड की ओर से एक नीले रंग के R- 15 yamaha मोटर सायकल आते दिखी जिसे घेराबंदी का रोका गया उक्त नीले रंग के बिना नंबर मोटर साइकिल पर बैठे व्यक्तियों को नीचे उतरवाकर उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) अभय पटेल पिता अंबिका प्रसाद पटेल उम्र 19 वर्ष साकिन घोपी थाना मनगवा जिला रींवा मध्य प्रदेश तथा (2) अमित शुक्ला पिता ज्ञानेन्द्र शुक्ला उम्र 27 वर्ष साकिन करहा थाना गंगेव जिला रींवा मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जो बोलबम कावड़ियो के भेष में गेरुवा कपड़ा पहने हुए थे। तलाशी लेने पर उनके मोटर साइकिल नीले रंग में बैग से भरा हुआ 31 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 7 लाख 75 हजार रुपए होना पाया गया जिससे पूछताछ करने पर बोलबम के भेष में कावड़ियों के रूप में अवैध गांजा छुपाकर गांजा को उड़ीसा से लाना बताया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

उनके कब्जे से 31 किलो गांजा कीमती 7,75000 रूपये एवम परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर R- 15 मोटर साइकिल कीमती दो लाख रुपए कुल जुमला कीमती 9,95,000 (नौ लाख पंचानबे हजार रुपए) जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 20(b) ndps act का प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया।

READ MORE  जिले में बढ़े 39 हजार 364 नये मतदाता, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
Share this