दुर्ग, 13 जनवरी। आज सुबह 5 बजे ईडी की टीम आईएएस अंबलगन पी के सभी ठिकानों पर सीआरपीएफ की टीम के साथ पहुंची हुई है। भिलाई 32 बगला स्थित आईएएस अंबलगन पी के बंगले में टीम जांच चल
रही है। पी अंबलगन अभी पर्यटन एवं संस्कृति सचिव हैं। इससे पहले वो खनिज सचिव रहे हैं। उनकी पत्नी अलरमेल मंगई सूबे की फायनेंस सेक्रेट्री के साथ ही कमिश्नर और सेक्रेट्री नगरीय प्रशासन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
गौरतलब हो कि आज छत्तीसगढ़ में फिर कई जगहों पर ईडी की छापेमार कार्रवाई चल रही है। आईएएस पी. अंबलगन एवं उनकी पत्नी के निवास पर ईडी का छापा सुबह से जारी है। सीआरपीएफ जवानों के साथ अधिकारियों की टीम उनके 32 बंगला निवास पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि ईडी की करीब 20 टीम कल रात रायपुर के विभिन्न होटलों में रुकी थी और वहां से अलसुबह चिन्हित लोगों के ठिकाने पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है।

