AAP की आमसभा कल जगदलपुर में, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आएंगे 

Share this

दुर्ग न्यूज, 15 सितंबर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 3 महीने में तीसरी बार प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कल 16 सितंबर को जगदलपुर में बड़ी सभा करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी रहेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आप पार्टी की नजरें प्रदेश के बस्तर क्षेत्र के आदिवासी सीटों पर टिकी हुई है। दोनों नेता जगदलपुर में आमसभा के साथ बस्तर में आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत भी करेंगे। सभा में आदिवासी एवं किसान वर्ग के लिए 10वीं गारंटी का ऐलान किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले 19 अगस्त को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ को 10 गारंटी दी थी। जहां उन्होंने 9 घोषणाओं को विस्तार में बताया था। वहीं इस बात की घोषणा किए थे कि आदिवासी और किसानों के लिए 10वीं गारंटी होगी, जिसकी पूरी घोषणा छत्तीसगढ़ में अगली सभा में होगी।

Share this
READ MORE  जागृति शिक्षा संस्थान के नाम पर 2500 महिलाओं से ले लिए रुपए; तीनों आरोपियों की तलाश जारी | Hundreds of women cheated of Rs 10 lakh in Balodabazar, 2500 women cheated in the name of Jagriti Shiksha Sansthan, search continues for the three accused