हमास के हमले में 300 से अधिक की मौत, 1500 घायल, इजराइल की कार्रवाई में 232 मरे

Share this

दुर्ग न्यूज़, 8 अक्टूबर। इजराइल में 5000 रॉकेट हमलों के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास के आतंकियों को इस्राइल पर हमले की बड़ी कीमत चुकानी होगी। इजराइली वायुसेना ने गाजा पट्टी पर मौजूद हमास पर जवाबी कार्रवाई की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के आतंकियों को चेतावनी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमास के हर ठिकानों को ध्वस्त कर देंगे। शहरों को मलबे में बदल देंगे। मैं गाजा के लोगों से कहना चाहता हूं कि शहर अभी छोड़ दो क्योंकि हम ताबड़तोड़ कार्रवाई करेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

नेपाल के प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

 

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने भी मामले में टिप्पणी की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं इस्राइल में हुए आतंकी हमले की निंदा करता हूं। हमले में नौ नेपाली घायल हुए हैं। मैं नेपालियों सहित अन्य पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

 

ब्लिंकन ने सऊदी, मिस्र और तुर्किये के विदेश मंत्रियों के साथ हमास के हमले पर चर्चा की।अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने सऊदी अरब, मिस्र, तुर्किये के विदेश मंत्रियों के साथ ब्रिटेन के विदेश सचिव और कतर के प्रधानमंत्री के साथ इस्राइल में हमास के हमले पर चर्चा हुई। ब्लिंकन ने एक्स पर लिखा, इस्राइल पर भयावह हमलों पर चर्चा करने के लिए सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से बात की। मैंने इस्राइल के आत्मरक्षा के अधिकार को दोहराया और हमास आतंकवादियों के हिंसक हमलों पर तत्काल रोक लगाने के लिए संयुक्त प्रयासों का आह्वान किया।

READ MORE  NEET-UG Row: 1563 उम्मीदवारों के ग्रेस मार्क वापस, 23 जून को फिर से परीक्षा’, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल पर आतंकवादी समूह हमास के हमले में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई गई है। वहीं, हमले में 1,590 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है।

 

अब हिजबुल्ला ने भी इजराइल पर दागे राकेट 

 

इजराइल पर हमास के चरमपंथियों के अप्रत्याशित हमले के एक दिन बाद रविवार को लेबनान के आतंकवादी समूह हिजबुल्ला ने भी एक विवादित इलाके में इजराइल के तीन ठिकानों पर हमला कर दिया जिससे इस संघर्ष के व्यापक पैमाने पर फैलने की आशंका बढ़ गई है। हमास के चरमपंथियों ने शनिवार को एक प्रमुख यहूदी अवकाश के दौरान इजराइल पर अप्रत्याशित हमला कर दिया, जिसमें 26 सैनिकों समेत कम से कम 300 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों को बंधक बना लिया गया। गाजा में कम से कम 250 लोगों की मौत हो गई।

 

गाजा में सीमा के निकट इजराइली हमलों से बचने के लिए निवासी अपने घरों को छोड़कर भाग गए। इजराइल के रियर एडमिरल डेनियल हेगारी ने पत्रकारों को बताया कि ‘‘सैकड़ों आतंकवादी” मारे गए हैं और कई अन्य को बंधक बना लिया गया है। इजराइल की उत्तरी सीमा पर इस हमले से उसके एक कट्टर शत्रु के युद्ध में शामिल होने का खतरा पैदा हो गया है जिसे ईरान का समर्थन प्राप्त है और उसके पास हजारों रॉकेट होने का अनुमान है। हिजबुल्ला ने सीरिया में इजराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स के साथ लगती देश की सीमा पर एक विवादित इलाके में इजराइल के ठिकानों पर रविवार को कई रॉकेट दागे और गोलाबारी की।

READ MORE  सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र पर बोला बड़ा हमला, कहा- बक्‍सों में पैसा भर भरकर ला रही ईडी और सीआरपीएफ, इनके वाहनों की हो चेकिंग

इजराइली सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक विवादित इलाके में हिजबुल्ला के ठिकानों पर ड्रोन हमले किए। इस इलाके की सीमा इजराइल, लेबनान और सीरिया से लगती है

Share this