Big News: मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा-कांग्रेस सरकार आते ही पूर्व की तरह इस बार भी हम किसानों का कर्ज माफ़ करेंगे, मुख्यमंत्री की यह चौथी बड़ी घोषणा

Share this

दुर्ग न्यूज़, 23 अक्टूबर। सीएम भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की हैं। कांग्रेस सरकार आते ही पूर्व की तरह इस बार भी किसानों का कर्ज माफी करने का ऐलान किया है। सीएम भूपेश बघेल ने आज सक्ती विधानसभा में आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने फिर_से_कांग्रेस_सरकार के नारे लगाए । उन्होंने आमसभा में यह बड़ी घोषणा की है। भले ही अभी कांग्रेस का घोषणा पत्र नहीं आया हो किंतु मुख्यमंत्री अब तक तीन बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं आज की ग‌ई चौथी है। कांग्रेस ने इससे पहले जातिगत जनगणना कराने, प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी और 17.5 लाख परिवारों को आवास की घोषणा की है। आज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के साथ तीनों विधानसभा के प्रत्याशी मौजूद थे।

Share this
READ MORE  पहली पत्नी की मौत के बाद सड़क हादसे में दूसरी पत्नी की भी गई जान; पति घायल | After the death of the first wife, the second wife also died in a road accident in korba, husband injured