CG में पहले चरण का मतदान 7 को, आज थम गया चुनावी शोरगुल

Share this

दुर्ग न्यूज़, 5 नवंबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा निवार्चन 2023 अंतर्गत प्रथम चरण में 7 नवम्बर मतदान तिथि वाले विधानसभा क्षेत्रों में आज रविवार को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान समय वाले विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों ने दोपहर 3 बजे तक और सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान समय वाले विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने शाम 5 बजे तक प्रचार किया। मतदान समाप्ति समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार हैं जिनमें 198 पुरूष तथा 25 महिला हैं। प्रथम चरण के लिए 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। प्रथम चरण में निर्वाचन हेतु कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Share this
READ MORE  आज से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की 5 दिवसीय हड़ताल शुरू | 5 day strike of Anganwadi workers and assistants starts from today