खुर्सीपार में छठ तालाब में पूजन कर लौटे युवक की हत्या, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार, आक्रोशित लोगों ने घेरा थाना

Share this

दुर्ग न्यूज़, 20 नवंबर। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनी माता नगर ननगईया पारा में कल रात्रि 9 बजे के करीब चाकू मार कर 22 साल के युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या के करणों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। क्षेत्र में इस हत्या के आक्रोश में लोगों ने खुर्सीपार थाना घेराव कर दिया है जो कि समाचार लिखे जाने तक जारी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मिली जानकारी के अनुसार खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छठ मनाकर लौटे 23 वर्षीय विजय पासवान की उसके पड़ोसी भूषण साहू ने हत्या कर दी है। विजय रविवार शाम को छठ मनाकर घर लौटा था। इसके बाद वो कबीर मंदिर जैतखंब के पास टहलने गया इसी दौरान भूषण ने कटर से उसका गला काट कर वारदात को अंजाम दिया है। हत्या की वारदात में जिस आरोपी की संलिप्तता सामने आई है वह पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल की हवा खा चुका है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

खुर्सीपार थाना प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार टंडन ने हत्या की वारदात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है यह अभी नहीं बताया जा सकता की हत्या की वारदात में कितने आरोपी थे। हत्या की वारदात में जुगनू नामक आरोपी को पुलिस ने शहर से भागने के पहले ही हिरासत में ले लिया है। एक अन्य आरोपी भूषण जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम विजय पासवान बताया जा रहा है। आज थाना घेराव के बाद बड़ी संख्या में फोर्स खुर्सीपार थाना बुलाई गई है। लोगों को समझाइश दी जा रही है कि आरोपी शीघ्र पकड़ने प्रयास जारी है। सीएसपी आशीष बंछोर, टीआई खुर्सीपार उमेन्द्र टंडन, निरीक्षक मनीष शर्मा, निरीक्षक संजीव मिश्रा भी मौजूद हैं।

READ MORE  पशुचिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रम (बीव्हीएससी एंड एएच) में प्रवेश, कालेज को प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर सकते हैं आवेदक

Share this