डीएम की कार से एक्सीडेंट मां-बेटी की मौत, एनएच पर लोगों ने किया बवाल

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 21 नवंबर। मधुबनी में एक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। दुर्घटना फुलपरास थाना क्षेत्र में एनएच 57 पर हुई। मंगलवार सुबह तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने चार लोगों को कुचल दिया। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इनोवा गाड़ी को कब्जे में ले लिया और हंगामा करने लगे। लोगों का कहना है कि यह गाड़ी मधेपुरा डीएम की है। मरने वालों में मां-बेटी (गुड़िया देवी और उसकी बेटी आरती कुमारी) शामिल हैं। एनएच पर काम कर रहे दो कर्मी घायल हैं। लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद उनका सुरक्षाकर्मी डीएम को सुरक्षित लेकर भाग गया। उन्हें रुककर देखना चाहिए था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मधेपुरा के डीपीआरओ कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी मुख्यालय में ही हैं। उनकी गाड़ी सर्विसिंग के लिए पटना जा रही थी। अचानक हादसे की खबर मिली। मामले की जांच कराई जा रही है। गाड़ी चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। इसके बाद पता चल पाएगा कि घटना कैसे और कहां हुई। पूरा प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। इधर

मधुबनी पुलिस की ओर से कहा गया है कि फुलपरास थाना क्षेत्र में एनएच 57 पर एनएचएआई के कर्मी को बचाने के क्रम में मधेपुरा डीएम की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग जख्मी हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

READ MORE  छत्तीसगढ़ के छात्र ने कोटा में की आत्महत्या…JEE परिणाम आने के बाद उठाया यह कदम

लोगों का आरोप है कि मधेपुरा के DM की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और चार लोग उसकी चपेट में आ गए। इनोवा गाड़ी पहले एनएच 57 पर डिवाइडर से टकराई और फिर रेलिंग से। रेलिंग से टकराने के दौरान ही मां-बेटी चपेट में आए और उनकी मौत हो गई। दो लोगों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। महिला और बच्चे की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। मृत महिला का पति पान की दुकान चलाता है।

मधेपुरा मधुबनी के SP सुशील कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

Share this