मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ा अज्ञात युवक, हाइटेंशन लाईन की चपेट में आने से हुई मौत, दुर्ग जीआरपी मौके पर

Share this

दुर्ग न्यूज़, 28 नवंबर। दुर्ग स्टेशन होते हुए भिलाई से डोंगरगढ़ की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के इंजन पर एक अज्ञात युवक चढ़ गया। इस दौरान हाई टेंशन लाईन के सम्पर्क में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला दुर्ग के समीप रसमड़ा स्टेशन का है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी और अंजोरा चौकी पुलिस पहुंच गई। युवक का शव मालगाड़ी इंजन के पेंटोग्राफ में फंसा था जिससे बाहर निकाला गया। मृतक की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। मौके पर जीआरपी पुलिस की कार्रवाई जारी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  डैम में बह गए दो दोस्तों का शव 18 घंटे बाद बरामद, अंडा गांव में पसरा मातम