मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आस्था स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, मुख्यमंत्री ने कहा दर्शनार्थी रामलला से छत्तीसगढ़ की समृद्धि का आशीर्वाद लेकर लौटें

Share this

दुर्ग न्यूज़, 14 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 14 फरवरी 1889 को आज के ही दिन रायपुर से पहली पैसेंजर ट्रेन बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी। इससे ज्यादा पावन अवसर क्या होगा कि आज ही आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हो रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रामभक्तों ने कहा कि हम रामलला के ननिहाल से, मामा में दो बार आती हैं माँ, इसलिए अपने भांजे पर छत्तीसगढ़ करता है इतना स्नेह।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कौशल्या धाम से अयोध्या धाम की ओर बही रामभक्तों की आस्था की गंगा। आज बसंत पंचमी का दिन है सरस्वती पूजन का दिन है। आज इसी बसंत पंचमी के दिन रामभक्त अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं। यह शुभ संयोग है। आज 1344 रामभक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। वे भगवान श्रीराम का दर्शन करने जा रहे हैं। यह बहुत सौभाग्य की बात है। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामभक्तों को अयोध्या धाम के लिए आस्था ट्रेन रवाना करते वक्त कही।

उन्होंने कहा कि हम कामना करते हैं कि रामभक्त रामलला का आशीर्वाद लेकर लौटें और छत्तीसगढ़ की खुशहाली का आशीर्वाद रामलला से लेकर लौटें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा के बाद मार्च महीने में पूरे मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या धाम की ओर जाने वाली आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकार से गूंज उठा।

उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में भव्य मंदिर निर्माण हम सबका सपना था। मोदी जी ने इसे पूरा किया। साथ ही हम सबका सपना था कि रामलला के दर्शन अयोध्या धाम में करें, यह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सार्थक कर दिया।

READ MORE  हर वार्ड में जाकर करेंगे समस्याओं का निराकरण, पहले ही दिन मिली पानी, बिजली, नाली जैसी 199 शिकायत | Will solve the problems by going to every ward, 199 complaints received on the first day itself

 

 

श्रीराम हमारे भांजे, इसलिए उनसे स्नेह भी वात्सल्य भी

 

 

तिल्दा नेवरा से अयोध्या धाम जा रहे यात्री भागवत निर्मलकर ने कहा कि हम लोग माता कौशल्या के धाम से अयोध्या धाम जा रहे हैं। रामलला तो हमारे भांजे हैं इसलिए उनके प्रति वात्सल्य भाव भी हम लोगों में हैं।रसेली से आई श्रीमती चंद्रिका देवी ने कहा कि छत्तीसगढ़ तो रामलला का मामा गांव है। मामा में दो बार माँ शब्द का उपयोग होता है तो कितना प्रेम और स्नेह हम लोग अपने भांजे पर करते हैं इसे हम बता नहीं सकते।

 

*पूरा गांव विदा करने पहुंचा*

बलौदाबाजार के अर्जुनी से जा रहे यात्रियों ने बताया कि हम 7 लोग जा रहे हैं। जब गांव वालों को पता चला कि हम लोग अयोध्या जा रहे हैं तो ग्रामीणों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। पूरा गांव ही अयोध्या धाम की यात्रा को उत्सुक था। हमें विदा करते वक्त पूरा गांव मौजूद रहा। हमे महसूस हुआ कि हम लोग बहुत भाग्यशाली हैं कि श्रीराम ने हमें अयोध्या धाम बुलाया है। अर्जुनी से आये श्री डमरूधर वर्मा ने कहा कि हमारे बलौदाबाजार विधानसभा से 45 लोग जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस दिन श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा हुई। हमारे गांव में भी उत्सव हुआ। यह क्षण ऐसा था कि इसे बयान करना मुश्किल था।

इस मौके पर सांसद सुनील सोनी, विधायक धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत, खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही आईजी अमरेश मिश्रा, आयुक्त जनसंपर्क मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर गौरव सिंह, एसपी संतोष सिंह एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

READ MORE  चहल ने दिखाया क्या खाते हैं रोहित, विराट जैसे खिलाड़ी, यहीं बनता है जीत का प्लान | Chahal showed what players like Rohit, Virat eat, this is where the plan for victory is made
Share this