अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 4 नक्सलियों को मार गिराया

Share this

दुर्ग न्यूज़ (नारायणपुर), 30 अप्रैल। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है, जिसमें अब तक 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ पर बस्तर आईजी पी. सुंदरराज से लेकर एसपी प्रभात कुमार नजर बनाए हुए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के अनुसार, डीआरजी व एसटीएफ की पार्टियां अबूझमाड़ के जंगल में कई जगहों पर नक्सलियों की घेराबंदी कर चुकी है। नक्सलियों और फोर्स के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो रहा है। अब तक फोर्स के जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है. मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही वास्तविक संख्या का पता चल पाएगा।

Share this
READ MORE  खड़गपुर में रेल रोको आंदोलन, 10 को क‌ई यात्री गाड़ी रद्द