राजधानी की महिला थाना प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना के मामले में FIR दर्ज करने मांगे थे 20 हजार रुपए

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेते रायपुर महिला थाने की TI वेदवती दरियो को ACB ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला थाना प्रभारी ने प्रार्थिया प्रीति बंजारे से पति के खिलाफ FIR दर्ज करने के नाम पर 50 हजार की मांग की थी। जिसके बाद महिला के साथ 35 हजार में सौदा हुआ।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

महिला थाना टीआई वेदवती दरियों ने पैसे कम होने की वजह से प्रार्थिया को वापस भेजते हुए शाम को पूरे पैसे लेकर आने को कहा। इसी दौरान एसीबी की टीम ने टीआई को रंगे हाथों नगदी के साथ पकड़ लिया। इस मामले में ACB/EOW की कार्रवाई चल रही है।

Share this
READ MORE  12 हजार रिश्वत लेते पटवारी को ACB ने रंगे हाथों पकड़ा