कामधेनु विवि अंजोरा के डा चौधरी को प्रशस्ति पत्र 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। बिधान चंद्र कृषि विश्वविद्यालय, मोहनपुर पश्चिम बंगाल में Informatics and CeRA द्वारा *Efforts in Encouraging and spreading awareness of J-CeRA* विषय पर आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जे-गेट सेरा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा निर्मित एक पोर्टल है जिसमें एग्रीकल्चर क्षेत्र में कार्यरत विश्वविद्यालय एवं संस्थान सेरा के सदस्य होते हैं। सेरा प्लेटफार्म पर भारतीय एवं विदेशी शोध पत्रिकाएं, ई बुक्स एवं थीसिस एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध होते हैं। इन अध्ययन सामग्रियों को शोधार्थी, वैज्ञानिकगण एवं प्राध्यापक कम समय में प्राप्त कर अपने शोध कार्य की गुणवत्ता में सुधार ला सकते है। सेरा प्लेटफार्म को बनाने का उद्देश्य शोधकर्ताओं तक ई-संसाधनों को प्रभावी ढंग से उपयोग करने की क्षमता विकसित करना हैं। इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी की प्रतिभागिता रही। कामधेनु विश्वविद्यालय में जे-गेट सेरा के विषय में जागरुकता हेतु विश्वविद्यालय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरआरबी.सिंह ने इस कार्य की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ.आरके सोनवणे, वित्त अधिकारी सुश्री ममता अवस्थी, अधिष्ठाता एवं निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ.संजय शाक्य एवं अन्य प्राध्यापको ने डॉ.दिलीप चौधरी को बधाई देकर शुभकामनाएं दी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  पेपर लीक पर राहुल गांधी का हमला, बोले- 10 साल में 152 बार लीक हुए प्रश्नपत्र, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें