कार-बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की भाभी की मौत, चार घायल

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कोरबा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार और बाइक के मध्य आमने- सामने टक्कर हो गई। कार में सवार छुरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हीरानंद पंजवानी की भाभी की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना कटघोरा के आगे रजकम्मा के पास हुई जहां कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। ग्राम छुरी निवासी पंजवानी के बड़े भाई नानक पंजवानी, पत्नी साधना और पुत्र हितेश के साथ किसी कार्य से कार में सोमवार की सुबह बिलासपुर गए थे। जहां से मंगलवार की सुबह लौट रहे थे। कार उनका पुत्र हितेश चला रहा था। ग्राम रजकम्मा के पास पहुंचे थे तभी बाइक क्रमांक सीजी 12 एपी 3261 से सीधी टक्कर हो गई।

दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार तीन बार पलट कर पुन: सीधी होकर खड़ी हो गई। वहीं बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार कुलदीप सिंह के सिर पर गंभीर रूप से चोट लगी है। साथ ही बाइक में सवार महिला समेत कार सवार नानक पंजवानी, उनकी पत्नी साधना व पुत्र भी घायल हो गए।

एंबुलेंस के पहुंचने पर घायलों को उपचार के लिए कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चार लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। उन्हें कोरबा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान साधना की मौत हो गई। वहीं दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

READ MORE  मासूम से अनाचार और हत्या: दुर्ग के वकीलों ने आरोपी की पैरवी से किया इंकार, यादव समाज ने किया कलेक्टोरेट का घेराव
Share this