छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के कांतिलाल बोथरा बने न‌ए प्रदेश अध्यक्ष  

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। शहर के प्रतिष्ठित राइस मिलर व भाजपा के वरिष्ठ नेता कांतिलाल बोथरा को छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। बोथरा भाजपा में जिला भाजयुमो अध्यक्ष, जिला भाजपा महामंत्री रह चुके हैं। विभिन्न चुनावों में विधान सभा चुनाव प्रभारी / समन्वयक, कोष प्रभारी जैसे कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा‌ई है। अब उन्हें छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। आज बिलासपुर में एसोसिएशन की बैठक में बोथरा को नया अध्यक्ष चुना गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बोथरा ने बताया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में राइस मिलर्स को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। राइस मिलर्स की समस्याओं का समाधान करने के लिये वे हरसंभव प्रयास करेंगे। प्रदेश के सभी राइस मिलर्स से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

बोथरा ने कहा कि साय सरकार ने राज्य के हर एक वर्गों के हितों का ध्यान रखा है। राइस मिलर्स की समस्याओं का समाधान भी करेगी। राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में वे स्वयं राज्य सरकार और राइस मिलर के बीच समन्वय कायम करने का काम करेंगे।

Share this
READ MORE  तेलंगाना हाईकोर्ट: पवन खेड़ा को राहत, एक हफ्ते की मिली अग्रिम जमानत