


रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व मंत्री व रायपुर सासंद बृजमोहन अग्रवाल के पिता रामजी लाल अग्रवाल का आज 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी थे। वे सावित्री देवी अग्रवाल, गोपालकृष्ण अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल के पिता, विष्णु अग्रवाल के भाई, पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल के चाचा एवं देवेंद्र अग्रवाल, गणेश अग्रवाल के ताऊजी थे। अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष थे। उनकी अंतिम यात्रा कल 25 मई की सुबह 10 बजे रामजी वाटिका मौलश्री विहार वीआईपी रोड रायपुर से निकलेगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट में संपन्न होगा। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत के साथ ही परिजनों में शोक व्याप्त है।

