
राजनांदगांवएक घंटा पहले

- कॉपी लिंक
अखिल भारतीय राजा महंत सर्वेश्वरदास हॉकी स्पर्धा के लिए तारीख तय हो गई है। प्रतियोगिता 8 फरवरी से शुरू होगी, जो 16 फरवरी तक चलेगी। इसके लिए तैयारी और तेज कर दी गई है। प्रतियोगिता में 22 से 25 टीमें शिरकत करेंगी। जिसके लिए टीमों की सहमति भी आनी शुरू हो गई है।

इधर प्रतियोगिता से पहले इंटरनेशन हॉकी स्टेडियम में टर्फ की सफाई भी शुरू कर दी गई थी, जो अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। नगर निगम की टीम टर्फ की सफाई में लगी हुई है। वहीं स्टेडियम का रंग रोगन और जर्जर हिस्से की मरम्मत कार्य भी जारी है। कोरोना के चलते प्रतियोगिता पर विराम लगा हुआ था, लेकिन इस साल फिर से हॉकी का रोमांच शहर में लौटने वाला है। देशभर की नामचीन टीमें प्रतियोगिता में शिरकत करने वाली है।
इसे लेकर हॉकी प्रेमियों में भी उत्साह है। 9 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता की शुरुआती दौर में रोजाना तीन मैच खेले जाएंगे। अखिल भारतीय हॉकी स्पर्धा का यह 79 वा वर्ष होगा। यहां पहले कोट की सफाई पूरी कर ली गई है। वहीं दूसरी कोट की सफाई भी 50 फीसदी हिस्से में कर ली गई है। इसी सप्ताह टर्फ की सफाई पूरी तरह कर ली जाएगी।
गंदगी ऐसी कि दो कोट में की जा रही है सफाई
हर साल प्रतियोगिता के दौरान ही टर्फ की सफाई की जाती है। वहीं पास मौजूद फैक्ट्रियों के डस्ट से टर्फ बुरी तरह गंदी हो गई थी, जिसके चलते टर्फ की सफाई दो कोट में की जा रही है। निगम अफसरों ने बताया कि पहले कोट की सफाई पूरी कर ली गई है। वहीं दूसरी कोट की सफाई भी 50 फीसदी हिस्से में कर ली गई है। इसी सप्ताह टर्फ की सफाई पूरी तरह कर ली जाएगी। इसके बाद मैदान टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
चहेती टीमों का मैच देखने उत्सुक दर्शक
प्रतियोगिता में पांपोस हास्टल, ईस्टर्न रेलवे, सीआरपीएफ, दिल्ली, कोलकाता, भुनेश्वर सहित हरियाणा और पंजाब की टीमें शिरकत करने वाली है। प्रतियोगिता के लिए करीब 30 टीमों को आमंत्रण भेजा गया था, इसमें से 25 टीमों का आना लगभग तय हो गया है। इधर शहर के हॉकी प्रेमी भी अपने चहेती टीमों का परफार्मेंश देखने के लिए उत्सुक है। कोविड प्रतिबंध की वजह से प्रतियोगिता थमी हुई थी। वहीं हॉकी के वर्ल्ड कप की वजह से भी प्रतियोगिता में देर हुई है।
