प्रियदर्शिनी नगर अंडरब्रिज से दक्षिण गंगोत्री मार्ग पर लग रहा जाम

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भिलाई। प्रियदर्शिनी नगर अंडरब्रिज से दक्षिण गंगोत्री आने वाले मार्ग पर आवागमन बाधित हो रहा है। अंडरब्रिज से थोड़ा आगे इन दिनों एक कोचिंग सेंटर खुल जाने से आने -जाने वालों को परेशानी हो रही है। रिहायशी इलाके में व्यवसायिक सेंटर खुलने को लेकर लोगों में क‌ई तरह की चर्चा है। इसी मार्ग पर पत्रकार कालोनी के पास डेटिंग-पेंटिंग वाले रोड जाम करते हैं। इसका काम करने वालों ने पत्रकार कालोनी को गैरेज रोड बना रखा है। निगम द्वारा जिस व्यवसाय के लिए गुमटी का आंबटन किया गया है, वह काम नहीं हो रहा। लगभग सभी लोगों ने गुमटी किराए पर दे रखे हैं। भिलाई निगम ने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया। डेटिंग-पेंटिग वाले मार्ग के किनारे वाहन खड़ी कर परेशानी बढ़ा रहे हैं। कंडम गाड़ियों में रात में असमाजिक तत्वों का डेरा रहता है। यही हाल नर्सरी लाइन के दोनों किनारों का है। यहां भी वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े कर काम करने से लोग परेशान हो रहे हैं।

Share this
READ MORE  महापौर अलका बाघमार ने फ्लावर शो की तैयारियों का लिया जायजा