राजधानी में न्यूड पार्टी मामले में 7 गिरफ्तार, पुलिस ने प्रमोशन और प्रमोट करने वालों के विरुद्ध की कार्रवाई

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। न्यूड पार्टी मामले में रायपुर पुलिस ने प्रमोशन और प्रमोट करने वाले सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोशल मिडिया एवं अन्य माध्यम से पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि APARICHIT CLUB PRESENT के द्वारा RAIPUR’S BIGGEST STRANGERS HOUSE/POOL PARTY का आयोजन 21 सितंबर को 4 बजे से मध्य रात्रि तक व्हीआईपी रोड के किसी फार्म हाऊस/पब/पूल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए अपरिचित क्लब के संचालक एवं पूल पार्टी के आयोजकों एवं मोबाइल नंबर के धारकों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 592/25 धारा 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट एवं धारा 79 भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर विंग टीम द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो तथा वेब पोर्टल में उक्त पार्टी से संबंधित प्रचारित एवं प्रसारित हो रहे पोस्टर व इससे संबंधित मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। तकनीकी विश्लेषण के दौरान आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र करते हुये एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुये प्रकरण में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।

 

आरोपी संतोष जेवानी एवं अजय महापात्रा इवेंट आर्गेनाइज करने वाले थे। आरोपी संतोष गुप्ता जिसका भाठागांव में एसएस नाम से फार्म हाउस है, उक्त इवेंट हेतु संतोष गुप्ता द्वारा अपना फार्म हाउस उपलब्ध कराया गया था। आरोपी अवनीश गंगवानी द्वारा इवेंट का प्रमोशन कराया जा रहा था वह WHAT IS RAIPUR नाम से इवेंट का प्रमोशन करता है। आरोपी जेम्स बेक व्हीआईपी रोड तेलीबांधा रायपुर स्थित हायपर क्लब का मालिक/संचालक है, जो दीपक सिंह एवं देवेन्द्र कुमार यादव के साथ मिलकर अपने क्लब के माध्यम से इस इवेंट को प्रमोट कर रहे थे, उक्त इवेंट में जिन व्यक्तियों ने अपने बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कर अपनी इंट्री करायी है, ऐसे व्यक्तियों की भी जांच की जा रहीं है।

READ MORE  22 नक्सलियों ने किया एक साथ आत्मसमर्पण, पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी जीत

 

गिरफ्तार आरोपी

1. संतोष गुप्ता पिता स्व. जागेश्वर प्रसाद गुप्ता उम्र 68 साल निवासी मकान नंबर 25 बरसाना इन्क्लेव महोबा बाजार थाना आमानाका रायपुर। 2. संतोष जेवानी पिता परसराम जेवानी उम्र 30 साल निवासी जोरा पाटीदार भवन के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर। 3. अजय महापात्रा पिता जुगल किशोर महापात्रा उम्र 35 साल निवासी गायत्री नगर न्यू सेंट वेरी कालोनी मकान नंबर ए 14 थाना खम्हारडीह रायपुर। 4. अवनीश गंगवानी पिता रमेश गंगवानी उम्र 31 साल निवासी ब्यूटी पार्लर के पास अवंति विहार थाना खम्हारडीह रायपुर। 5. जेम्स बेक पिता स्व. जॉन बेक उम्र 59 साल निवासी अवंति विहार विजय नगर थाना खम्हारडीह रायपुर। 6. दीपक सिंह पिता स्व. रमाशंकर सिंह उम्र 39 साल निवासी हायपर क्लब तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर। 7. देवेन्द्र कुमार यादव पिता अश्वनी कुमार यादव उम्र 37 साल निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी थाना खम्हारडीह रायपुर।

Share this