दुर्ग में साइबर फ्रॉड, इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने युवती से ठगे 40 लाख, आरोपी गिरफ्तार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। सोशल मीडिया के ज़रिए ठगी का एक बड़ा मामला दुर्ग से सामने आया है। यहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर भिलाई निवासी युवती से दोस्ती कर उसे भरोसे में लिया और फिर करीब 40 लाख रुपए का गबन कर लिया। आरोपी ने न केवल युवती के जेवर हड़प लिए बल्कि उसकी फिक्स्ड डिपॉजिट की रकम भी निकाल ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम तुषार गोयल (21), निवासी शिक्षक नगर, दुर्ग है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि वह ऐशो-आराम की जिंदगी जीना चाहता था। अमीरों की तरह रहना, महंगे सामान खरीदना और घूमना-फिरना उसकी चाह थी। इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उसने युवती को अपने जाल में फंसाकर बड़ी ठगी की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ऐसे रची ठगी की साजिश

तुषार गोयल ने इंस्टाग्राम पर भिलाई की रहने वाली एक युवती से दोस्ती की। बातचीत के दौरान उसने युवती और उसके परिवार का विश्वास जीत लिया। कुछ दिनों बाद उसने खुद को कपड़े का व्यापारी बताया और कहा कि वह कारोबार को आगे बढ़ाना चाहता है, लेकिन उसे पैसों की जरूरत है। विश्वास में आकर युवती ने आरोपी को अपने घर के गहने दे दिए। युवती ने आरोपी को करीब 165 ग्राम सोने के गहने सौंपे। इनमें 2 हार, 2 चेन, 3 जेंट्स रिंग, 4 चूड़ियां, 3 लेडीज रिंग, मंगलसूत्र, झुमके, टॉप्स, हीरे का पेंडेंट और नाक की नथ शामिल थी। इनकी कुल कीमत लगभग 18 लाख रुपए बताई गई। आरोपी ने ये गहने गिरवी रखकर रकम हड़प ली।

READ MORE  दुर्ग जिले में सुशासन तिहार: अभियान के पहले चरण में 30 अप्रैल तक लंबित कार्यों का निपटारा और 1 मई से जन समस्या निवारण शिविर

FD और फाइनेंसिंग से निकाले लाखों रुपए

युवक की ठगी यहीं खत्म नहीं हुई। युवती के पिता राजकुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी को झांसा देकर उसकी फिक्स्ड डिपॉजिट से करीब 26 लाख रुपए निकलवा लिए। इतना ही नहीं, उसने लड़की और उसके पिता के नाम पर फाइनेंसिंग करवाकर चार दोपहिया वाहन खरीद लिए, जिनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने दूसरों से भी कार दिलाने के नाम पर करीब 6.60 लाख रुपए ठग लिए। इस तरह कुल मिलाकर ठगी की रकम लगभग 40 लाख रुपए तक पहुंच गई।

Share this