एसआर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज चिखली दुर्ग के लिए होगी सीधी भर्ती

Share this

० जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 10 नवम्बर को प्लेसमेंट कैम्प

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मालवीय नगर चौक दुर्ग में 10 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इस कैम्प में एसआर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज चिखली दुर्ग के लिए ड्यूटी डॉक्टर (मेडिकल ऑफिसर) डेंटिस्ट फार्मासिस्ट फिजियोथेरेपिस्ट पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन एक्स-रे टेक्नीशियन ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन नेत्र रोग सहायक ( आप्थेल्मिक टेक्नीशियन ) नर्सिंग स्टाफ सुपरवाइज़र नर्सिंग सुपरीटेंडेंट मैनेजर लेक्चरर लाइब्रेरियन कंप्यूटर ऑपरेटर आईटी इंचार्ज,फील्ड ऑफिसर, एकाउन्टेंट सिक्यूरिटी गार्ड मल्टीपल वर्कर आया बाई एवं कुक सफाई कर्मचारी ड्राइवर अन्य कर्मचारी इत्यादि के कुल 100 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया होगी। उक्त सभी पदों हेतु वेतनमान 7000 से 50000 रुपए तक है तथा 10वीं, 12वीं, बीई बीटेक, पैरामेडिकल टेक्नीशियन प्रमाण पत्र, नर्सिंग प्रमाण पत्र, मेडिकल टेक्नीशियन, डीसीए पीजीडीसीए एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें हैं। विस्तृत जानकारी erojgar.cg.gov.in, chhattisgarh rozgar app, एवं सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के नोटिस बोर्ड के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छग निवास प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

Share this
READ MORE  भगवा पार्टी द्वारा मातृ शक्ति की आराधना, कन्या भोज एवं भंडारा का आयोजन