ट्रम्प पाक-बांग्लादेश समेत 75 देशों के लिए वीजा सर्विस रोकेंगे: भारत के 6 पड़ोसी भी शामिल 

Share this

इंटरनेशनल न्यूज। ट्रम्प सरकार की तरफ से वीजा प्रोसेस रोकने का फैसला 21 जनवरी से लागू होगा। अमेरिका ने 75 देशों के लिए 21 जनवरी से वीजा जारी करने की पूरी प्रोसेस रोकने का फैसला किया है। इसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत भारत के 6 पड़ोसी देश शामिल हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

फॉक्स न्यूज के मुताबिक, यह फैसला अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक मेमो के आधार पर लिया गया है। इस फैसले का मकसद अमेरिका आने वाले विदेशियों की संख्या कम करना है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि अब वह अपनी उस कानूनी शक्ति का इस्तेमाल करेगा, जिसके तहत ऐसे लोगों को वीजा देने से रोका जा सकता है, जिनके बारे में आशंका हो कि वे अमेरिका आकर सरकारी मदद या वेलफेयर योजनाओं पर निर्भर हो सकते हैं।

अमेरिकी दूतावासों और कांसुलर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे वीजा आवेदनों को तब तक खारिज करें, जब तक जांच और सत्यापन की प्रक्रिया की दोबारा समीक्षा नहीं हो जाती। इस रोक को कितने समय तक लागू रखा जाएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।

Share this
READ MORE  शिक्षक-प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में अब बदलाव जरूरी: कुलपति डा सिंह