दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

Share this

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव में छापा मारकर लगभग डेढ़ एकड़ जमीन पर लगे अफीम के पौधे बरामद किए। मक्का फ़सल के बीच अफीम के पौधे लगाए गए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मामले की जानकारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी खेत की ओर जाने लगे। पुलिस ने लोगों को खेत में जाने से रोकने की कोशिश की, जिससे ग्रामीणों और पुलिस के बीच बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

घटना सामने आने के बाद Bharatiya Janata Party (भाजपा) ने संबंधित नेता को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि उन्हें खेत में अफीम की खेती की जानकारी नहीं थी और जमीन अधिया (आधी फसल के बंटवारे) पर किसी दूसरे व्यक्ति को दी गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अवैध खेती किसने की। पुलिस के साथ ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और दूसरे विभागों की टीम जांच में जुटी है।

Share this
READ MORE  केशकाल घाट में ऑक्सीजन सिलेंडरों से भरा वाहन पलटा, गैस रिसाव से मचा हड़कंप; बड़ी दुर्घटना टली