‘आहार्यम’ में जीवंत होगा कथक का बदलता दौर, कला मंदिर में नृत्यनाटिका का मंचन कल

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली कथक के बदलते स्वरूप पर एक शानदार नृत्य नाटिका ‘आहार्यम’ का मंचन रविवार 26 अप्रैल को रात 8 बजे से महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर में होने जा रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आयोजक कृष्ण प्रिया कथक केंद्र की संचालिका उपासना तिवारी ने बताया कि इस नृत्य नाटिका में दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है।

उन्होंने बताया कि सभी भारतीय शास्त्रीय नृत्यों में ‘आहार्यम’ अभिनय का एक प्रमुख अंग है, जिसका अर्थ सजावट या वेशभूषा से है। यह नर्तक के शारीरिक रूप, वेशभूषा, श्रृंगार और आभूषणों के उपयोग से मंच पर चरित्र को जीवंत करने की कला है।

उन्होंने बताया कि ‘आहार्यम’ के माध्यम से उनके केंद्र के कलाकार कथक नृत्य विधा की ऐतिहासिक यात्रा को मंच पर प्रस्तुत करेंगे।

प्रस्तुति में मंदिर काल से आज के आधुनिक काल तक कथक में समय-समय पर आए बदलाव को दर्शाया जाएगा।

इस दौरान शहर के कई प्रमुख लोग अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

Share this
READ MORE  पहाड़ी कोरवा की जमीन फर्जी खरीदी का मामला, तहसीलदार सस्पेंड