बीएसपी से लोहा चोरी मामला: भाजपा का कोषाध्यक्ष भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई नगर। लोहा चोरी के मामले में वैशाली नगर मंडल कोषाध्यक्ष भास्कर मुदलियार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भिलाई इस्पात संयंत्र से लोहा चोरी के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने शनिवार को एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी भास्कर मुदलियार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान भास्कर मुदलियार की भूमिका सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। भास्कर मुदलियार की गिरफ्तारी के बाद भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने उसे 6 साल के लिए पार्टी से बर्खास्त किए जाने का प्रेस विज्ञप्ति जारी किया। बता दें कि लोहा चोरी मामले में मास्टरमाइंड सहित 16 लोगों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुलिस के अनुसार, वैशाली नगर के भास्कर मुदलियार की गाड़ियां लंबे समय से भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर चल रही थीं। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर उसकी भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में अब तक GM-इंजीनियर एसोसिएट समेत कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, लोहा चोरी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। जांच के दौरान नए तथ्य सामने आए हैं।

जांच अधिकारियों के अनुसार, यह सिर्फ लोहा चोरी का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे काम कर रहे पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। इसी वजह से पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले से जुड़े लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

READ MORE  'जनरल मजदूर' अब कहलाएंगे 'जनरल असिस्टेंट', कोल इंडिया ने लिया फैसला

पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और अहम खुलासे हो सकते हैं। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share this