‘पठनवीर’ बनने गणित, तर्क और गणना में अपनी मेधा दिखाई बच्चों ने

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० 310 स्कूलों की रही भागीदारी, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए डाइट की तैयारी बैठक 16 को

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भिलाई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) अछोटी, दुर्ग की ओर से दुर्ग जिले के सभी पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में ‘पठनवीर’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल, संकुल और जोन स्तर के बाद 9 सितंबर को पाटन, धमधा तथा दुर्ग (शहर एवं ग्रामीण) विकासखंड में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता हुई।

डाइट प्राचार्य ने जानकारी दी कि ब्लॉक स्तर पर इस शैक्षिक ‘पठनवीर’ प्रतियोगिता के बाद अब अगला चरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता का होगा। इस संबंध में जिला स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा और रणनीति तैयार करने 16 सितंबर को डाइट में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी), विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) एवं बीआरसी (बीआरसी) शामिल होंगे। जिला स्तरीय आयोजन के उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए संयुक्त संचालक (शिक्षा, दुर्ग) के साथ पूर्व शिक्षा अधिकारियों व शिक्षाविदों को आमंत्रित किया गया है।

310 मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों की रही भागीदारी

प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि डाइट द्वारा आयोजित पठनवीर शैक्षिक प्रतियोगिता 2026 छात्र-छात्राओं के लिए कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण और रोचक साबित हो रही है। इसमें क्विज टाइम, वेग पठन, मैथ्स मैजिक, तर्क पहेली और वेग गणना जैसी विविध विधाओं में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के बच्चे बड़े ही उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। बच्चों के इस उत्साह को देखकर शिक्षकों भी संतुष्ट है।
प्रतियोगिता मे दुर्ग जिले के तीनों ब्लॉकों के कुल 310 विद्यालयों से विद्यार्थियों ने प्राथमिक (स्कूल) स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

READ MORE  बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, नदी-नाले उफान पर 

मूलभूत दक्षताओं को शत-प्रतिशत हासिल करने का लक्ष्य

सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं माननीय शिक्षा मंत्री महोदय के निर्देशों के अनुसार, सभी बच्चों को शत-प्रतिशत मूलभूत दक्षताओं में निपुण बनाना मुख्य उद्देश्य है। इसके तहत बच्चों को धाराप्रवाह पढ़ना-लिखना, बोलना-सुनना, गणितीय संक्रियाओं (जोड़, घटाव, गुणा, भाग) में दक्ष होना और कम से कम 25 तक पहाड़ा आना अनिवार्य है।
शासन के इन निर्देशों के परिपालन में शिक्षा विभाग की सभी इकाइयां अपने-अपने स्तर पर पूरी निष्ठा से जुटी हुई हैं। प्राचार्य के आदेशानुसार डाइट के सभी संकाय सदस्य अपने-अपने प्रभार वाले ब्लॉकों का निरंतर शैक्षिक अवलोकन कर रहे हैं और सुव्यवस्थित कार्ययोजना बनाकर संबंधित विषय-शिक्षकों को आवश्यक इनपुट्स और मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

Share this