छग राजनीति : PM आवास पर भूपेश-विजय की महाबहस के बाद CM साय ने दिया स्कोर, विजय शर्मा को 10 में 10 तो भूपेश को ‘जीरो’

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में पीएम आवास योजना को लेकर हुई हाईप्रोफाइल लाइव ओपन डिबेट के बाद अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रतिक्रिया सामने आई है। रायपुर प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच हुई बहस पर सीएम साय ने दोनों नेताओं के प्रदर्शन का आकलन करते हुए अपना स्कोर भी बताया। उन्होंने विजय शर्मा को पूरे 10 अंक दिए, जबकि भूपेश बघेल को शून्य अंक दिए।

 

सीएम साय बोले- शुरू से पूरा डिबेट देखा

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उन्होंने शुरुआत से लेकर अंत तक पूरी बहस देखी। उन्होंने कहा, “उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा को मैं 10 में 10 अंक देता हूं। पूर्व सीएम को 10 में शून्य देता हूं, वे इसी के लायक हैं।”

 

प्रेस क्लब में आमने-सामने थे भूपेश और विजय

 

दरअसल, रायपुर प्रेस क्लब में पीएम आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच लाइव ओपन डिबेट आयोजित की गई। दोनों नेताओं ने पीएम आवास योजना से जुड़े आंकड़ों, आवास स्वीकृति और सरकार के कामकाज को लेकर अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं।

 

आंकड़ों पर जमकर हुआ आरोप-प्रत्यारोप

 

ओपन डिबेट के दौरान दोनों नेताओं ने अपने-अपने आंकड़े सामने रखते हुए एक-दूसरे के दावों पर सवाल उठाए। करीब 80 मिनट चली बहस में पीएम आवास योजना को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की भूमिका, स्वीकृत मकानों और जमीनी स्थिति जैसे मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। इस राजनीतिक बहस के बाद अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बयान ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है।

READ MORE  छतीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़ असम बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ 
Share this